Kerala: केरल से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह किसी भी केरलवासी को झकझोर कर सकती है। हवस के कारण एक मजदूर ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
मासूम बच्ची को तो ये भी पता नहीं चला होगा कि उसके साथ हो क्या रहा है और किस मंशा से उसे घर के पास से उठाकर लेकर गया था। खबर मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया है। आईए जानते है क्या है पूरा मामला इस लेख के जरिए।
मासूम बच्ची के साथ की दरिंदगी-
केरल के एक दंपत्ति की 5 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर एक मजदूर की नज़र उस बच्ची के ऊपर पड़ी तो वह उसे अगवा कर ले गया है। बच्ची के साथ पहले रेप किया गया। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यहीं नहीं उस हैवान ने मासूम बच्ची की लाश को बोरे में बंद कर कूडे़ दान में फेंक दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चांज में पाया कि इस बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा ने सचिन को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान, जाने क्या है मामला
बोरे में मिली लाश-
मजदूर ने जिस जगह पर उस मासूम बच्ची की हत्या की थी। उससे कुछ दूरी पर एक कूड़ा घर है। जिस पर केरल के कई इलाको का कूड़ा फेंका जाता है। जिससे वहां कूडे़ का पहाड़ जमा हो गया है। इसी का फायदा उठा कर अपराधी ने बच्ची की हत्या कर बोरे में बंद कर लाश को वहां फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस की जानकारी मिलते के साथ ही दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले अपराधी ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन, सख्त कार्रवाही करने करने के बाद उसने अपने मुंह से सब सच उगल दिया।
ये भी पढ़ें- Noida और Greater Noida के बीच बनाई जाएगी ये नई सड़क, मिलेंगे ये फायदे