By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Bihar Politics: पटना की महारैली में जमकर बरसे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के लिए कहा इधर चला मैं..
देश

Bihar Politics: पटना की महारैली में जमकर बरसे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के लिए कहा इधर चला मैं..

Dastak Web Team
Last updated: March 3, 2024 8:54 pm
Dastak Web Team
Share
Bihar Politics
Photo Source - Twitter
SHARE

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में गठबंधन की जन विश्वास महारैली में रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे नीतीश चाचा पर फिल्म अभिनेता रितिक रोशन का एक गाना बहुत सूट करता है। “इधर चला मैं, उधर चला जाने का हमें किधर चला” उन्होंने कहा कि चाचा जी किधर चले और जब कुछ बचेगा ही नहीं तो फिसल जाएंगे।” हालांकि अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी कई बार यह कहते हुए नजर आए कि हम अपने चाचा का सम्मान करते हैं।

BREAKING-

"Idhar chala mein, udhar chala…." 🤣🤣🤣

—Tejashwi Yadav literally destroys Nitish Kumar 🔥 pic.twitter.com/EKDNMfpj75

— Rohini Anand (@mrs_roh08) March 3, 2024

10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे-

तेजस्वी ने कहा कि आज गांधी मैदान में 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं, जो की एक रिकॉर्ड है। मैंने पिछले 10 दिनों के अंदर 35 किलोमीटर घूमने का काम किया है। तेजस्वी ने सवालिया लहजे में जनता से पूछा कि आपने सबसे पहली बार 10 लाख नौकरी देने की बात, किसके मुंह से सुनी थी। गांधी मैदान में मौजूद भीड़ ने एक स्वर में तेजस्वी का नाम लिया। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से कहा कि आरजेडी सिर्फ माई कि नहीं बल्कि बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी का कहना है कि पिछले दिनों पाला बदलने वाले RJD और कांग्रेस विधायकों पर भी हमला बोला।

#WATCH | Bihar: At the 'Jan Vishwas Rally' in Patna, RJD leader Tejashwi Yadav says, "Some people say ours is a party of MY-Muslim and Yadav. I want to say our party is of MY and BAAP-B for Bahujan, A for agda, A for aadhi aabadi (women), and P for poor…" pic.twitter.com/X8kgJ30Wm4

— ANI (@ANI) March 3, 2024

2024 में JDU समाप्त हो जाएगी-

उन्होंने कहा कि कुछ विधायक के दल बदल करते हैं और कुछ लोगों ने बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए। तेजस्वी ने बिना नाम लिए ही बीजेपी से किया पूछा कि जनता को कहां से खरीदेंगे। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि 2024 में JDU समाप्त हो जाएगी। तेजस्वी यादव का कहना है की महा गठबंधन सरकार नौकरी देती रहेगी। चाचा पलट गए, जहां रहें खुश रहे। 10 लाख नौकरी देने का वादा हम किए थे, लाखों रोजगार महागठबंधन सरकार में दिए। नौकरियां कार्यालय दिखा, लेकिन पटना में पोसेटर नीतीश कुमार लगवा रहे हैं कि रोजगार मतलब नीतीश कुमार।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav ने नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार पर रैली में साधा जमकर निशाना, कहा वह हिंदू नहीं..

10 साल में कितना काम किए-

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा पीएम मोदी जी मेरे पिता रेलवे मंत्री रहते जितना काम रेलवे के फायदे के लिए किया, उतना आज तक कोई रेल मंत्री नहीं कर पाया है। तेजस्वी ने सवाली लहज़े में पूछा कि मोदी जी आप 10 साल में कितना काम किए हैं। यह बताइए कल मोदी जी कह रहे थे कि मोदी की गारंटी, मोदी जी की गारंटी, क्या आप नीतीश की गारंटी ले सकते हैं कि वह फिर से नहीं पलटेंगे। तेजस्वी का कहना है कि लालू जी बीजेपी के सामने घुटने नही टेके, ना हम टेकेंगे। बीजेपी में जो आ जाता है दूध का धूला हो जाता है। बिहार में बीजेपी जो डिप्टी सीएम बनाई है, उसमें एक अनाप-शनाप बोलता है, नीतीश जी पलटी मारते रहते हैं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 5 बार पार्टी बदल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यूपी की 51 सीटों में ये 4 नए नाम भी शामिल

TAGGED:Bihar PoliticsLALU YADAVNITISH KUMARPatna ReillyTejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Holi Holi 2024: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानें समय और सूतक काल
Next Article Pawan Singh BJP के उम्मीदवार पवन सिंह ने आसनसोल की सीट पर चुनाव लड़ने से किया इनकार, यहां जानें पूरा मामला

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

आज रात 12 बजे तक जरुर निपटा ले ये काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

फाइनेंशियल वर्ष 2018-19 का आज अंतिम दिन है। सोमवार यानी 1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल…

By Jyoti Chaudhary

Delhi Trade Fair : टाइमिंग-टिकट के बारे में यहां जानें सबकुछ

देश की राजधानी दिल्ली में आज से 39वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) शुरू हो…

By Jyoti Chaudhary

अमेरिका नहीं बल्कि इस वजह से हुआ भारत-पाक संघर्ष विराम: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में जर्मनी के समाचार पत्र Frankfurter…

By कनक जोशी

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?