बॉलिवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनके फैन्स के लिए गुड न्यूज़ है| ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ के सालाना पोल में शाहिद कपूर को दुनिया में “सबसे सेक्सी एशियाई शख्स के तौर पर चुना लिया गया है। आपको बता दे कि दुनियाभर के प्रसंशको से मिले वोट के आधार पर यह सालाना सूची तैयार की जाती है|
शाहिद ने कहा कि उन्हें वोट देने वालो का वह शुक्रिया अदा करना चाहेंगे और वह यह टैग मिलने से सम्मानित मसहूस कर रहे है| शाहिद का मानना है कि सेक्सी का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं है, बल्कि यह जिंदगी के मानसिक पहलुओं से भी जुड़ा होता है। शाहिद ने इस पोल में एक्टर रितिक को भी पीछे छोड़ दिया है|
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शाहिद की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती‘ को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म का विरोध करने वालों का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। वहीं, इसके अलावा शाहिद ‘बत्ती गुल मीटर चालू‘ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=EOGh_CpC7gE