हाल ही में चीन से एक अजब मामला सामने आया है। जहां लोग अब अपने मृत परिजनों से जुड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में सिर्फ 20 युआन यानी भारत के लगभग 235 रुपए में नागरिक अपने मरे हुए रिश्तेदारों का डिजिटल अवतार बना सकते हैं। इसके बाद वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाए गए अपने प्रिय जनों से वर्चुअल वर्जन में बातचीत कर पाएंगे। यह कदम मृत को याद करने के तरीके में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाता है।
22 साल की बेटी को फिर से जिंदा-
ताइवान के एक शख्स ने अपनी 22 साल की बेटी को फिर से जिंदा कर दिया। उसे जिंदा करने के लिए उसने AI का इस्तेमाल किया। उनकी बेटी का साल 2022 में निधन हो गया था। जिसके बाद उसके पिता के पास सिर्फ उसकी बेटी की एक आवाज की रिकॉर्डिंग थी। इसके बाद उन्होंने एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और अपनी बेटी का एक वीडियो बनाया। जिसमें मां के लिए हैप्पी बर्थडे गा रही है। इस वीडियो को बनाने में उन्हें 1 साल से ज्यादा का समय लगा।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री-
उन्होंने जनवरी में यह वीडियो सबके साथ शेयर किया। डिजिटल क्लोन बनाने के लिए चीन की दिलचस्पी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री के तेज से विकास से जुड़ी हुई है। यह इंसानों जैसे दिखने वाले अवतार बना सकते हैं और आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में डिजिटल ह्यूमंस की मार्केट वैल्यू 12 बिलीयन युआन दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 तक यह चिर गुना बढ़ जाएगा है। चीन की टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले लाइव स्ट्रीम्स, अब प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए एआई क्लोन का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Nothing Phone 3 को लेकर मार्केट हुआ गर्म, लॉन्च से पहले बाहर आए फीचर्स और कीमत, यहां जानें
डिजिटल कॉपी-
चीन के पॉपुलर कंपनी सेंस टाइम ने इस क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। कंपनी की सालाना आम बैठक में उन्होंने अपने मृत फाउंडर तांग शियाओऊ का भाषण करवाया था। तांग की एक डिजिटल कॉपी बनाई गई। जिसे उनके वीडियो और ऑडियो क्लिप की मदद से तैयार किया गया था। डिजिटल तांग ने कर्मचारियों से संबोधित किया और इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी तेजी से तरक्की कर रही है और इंसानों जैसे बर्ताव करने में भी नकली रूप दिखा सकती है।
ये भी पढ़ें- PAN Card में हो जाएं कोई गड़बड़ तो घर बैठे करें ठीक, यहां जानें ऑनलाइन प्रोसेस
 
					 
							 
			 
                                 
                             