Toyota Urban Cruiser EV: हाल ही में टोयोटा ने अपनी नई अर्बन क्रूजर ईवी से पर्दा हटा दिया है और अब कंपनी इसे जल्द ही भारत में सामने ला सकती है। यह लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूज़ ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टोयोटा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस करेगी। टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर ईवी असल में मारुति सुजुकी विटारा का बेस्ड वर्ज़न है।
Toyota Urban Cruiser EV का डिजाइन-
लेकिन इसका डिजाइन अलग हैस इसके फ्रंट में पतले हेडलैंप्स और ग्रिल हैं। वहीं बंपर कम बोल्ड है और किनारो पर फंक्शनल एयर वेंट हैं। हालांकि साइड की प्रोफाइल वही है। इसमें एयरोकवर के साथ 18 या 19 इंच के पहिए दिए गए हैं। टेललैंप को कनेक्टिड और रैंप आउट डिजाइन दिया गया है। साथ ही रियल डोर हैंडल को सी पिलर में इंटीग्रेटेड किया गया है और कार की बॉडी पर नीचे की ओर ब्लैक बॉडी क्लैड्डिंग है, जो इसे रग्ड लुक देती है।
इंटीरियर-
टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी की चौड़ाई 18,00mm लंबाई 4,285mm और ऊंचाई 1,640mm है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से थोड़ी बड़ी है। ईवी का व्हीलबेस 27,00mm है। नई टोयोटा अर्बन क्रूज़र अंदर से ई-विटारा जैसी नजर आती है। इसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, दो स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। अन्य सुविधाओं में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो फंक्शनैलिटी, जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ड्राइविंग सीट शामिल है।
ये भी पढ़ें- हैचबैक कार की कीमत पर खरीदना चाहते हैं SUV? ये एसयूवी हो सकती है अच्छा ऑप्शन
फीचर्स-
इसके अलावा इलेक्ट्रिक SUV में ADAS सूट ऑफ सेफ्टी फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा भी होगा। ADAS सुविधाओं में अपडेटिव क्रूज कंट्रोल, लैंड डिपार्चर अलर्ट, कीपिंग एसिस्ट और प्री कोलाइजन सिस्टम शामिल है।इसके अलावा टोयोटा अर्बन क्रूज़र में लिथियम, आयरन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें तीन वेरिएंट होंगे, जिसमें एक FWD 49kwh होगा, जो 142bhp और 189nm का पीक टार्क जनरेट करेगा और दूसरा FWD 61kwh के वेरिएंट होगा, जो 172bhp और 189nm का का पीक टार्क जनरेट करेगा, वहीं तीसरा FWD 61kwh होगा, जो ट्रेल मोड की सुविधा के साथ 300nm के साथ 181bhp का पीक टार्क जनरेट करेगा।
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki e-Vitara जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत
हालांकि भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन वैश्विक बाज़ारों के लिए कारों का उत्पादन गुजरात में सुजुकी की विनिर्माण सुविधा में किया जाएगा। इसे जनवरी 10 को ब्रसेल्स मोटर शो में यूरोप में प्रदर्शित किया जाएगा।
