By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 18 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > सीएम अरविंद केजरीवाल ने महापंचायत में की दिल्ली को राज्य बनाने की मांग
देश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने महापंचायत में की दिल्ली को राज्य बनाने की मांग

dastak
Last updated: August 14, 2017 8:41 am
dastak
Share
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बवाना स्थित तहसील ग्राउंड में आयोजित गांव महापंचायत में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र के लिए वोट मांगे। 23 अगस्त को होने जा रहे बवाना उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए महापंचायत का मंच तैयार किया गया था। हालांकि बवाना गांव के किसानों की समस्याएं जानने की बजाय महापंचायत एक राजनीतिक कार्यक्रम बनकर रह गया, जहां अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार के कामकाज गिनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

गांव महापंचायत के मंच पर किसान से ज्यादा आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री नज़र आए। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेन्द्र गौतम के अलावा करीब 15 विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ मंच पर मौजूद रहे। विवादों में रहे ‘आप’ से निलंबित विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी मंच पर आकर पार्टी उम्मीदवार का समर्थन किया।

एक तरफ बवाना गांव के नेताओं ने समस्याओं की लंबी लिस्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी तो अरविंद केजरीवाल ने हर वादे को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। केजरीवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जवान और किसान दोनों गांव से आते हैं और दिल्ली में AAP सरकार ने दोनों के लिए काफी काम किया है। दिल्ली का जवान अगर कहीं भी शहीद हुआ, तो उसके परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे की व्यवस्था की। पिछले साल फसल खराब होने पर 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया। लेकिन किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने दिल्ली से सीख नहीं ली। केजरीवाल ने कहा कि गांव की राजनीति को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल ने दिल्ली-देहात के पूर्व सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश और साहिब सिंह वर्मा को भी याद किया।

अरविंद केजरीवाल ने किसानों को बताया कि AAP सरकार ने गांव की जमीन अधिग्रहित करने पर 3 करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का नियम बनाया था। सिरसपुर समेत कई गांव के किसानों को चेक भी बांट दिए गए थे लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश से सरकार के कई फैसले रद्द हो गए। अब दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो 15 दिनों में काम होता, अभी 15 महीने लग जाते हैं। सरकार दिल्ली में 2 हजार बसें लाने जा रही हैं, इनमें से ज्यादातर बस देहात में लगाई जाएंगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। जिन गांवों से हाईटेशन तार गुजर रही हैं, उन्हें अंडर ग्राउंड किया जाएगा। सीएम ने यह भी साफ कर दिया कि AAP का प्रत्याशी जीता, तभी यहां विकास कार्य हो सकेंगे। बीजेपी-कांग्रेस के विधायक इलाके का विकास नहीं करा सकते।

गांव महापंचायत में प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी वेद प्रकाश ने जनता के साथ धोखा किया है। 2 साल में दिल्ली सरकार ने 207 करोड़ रुपए के विकास कार्य के लिए फंड दिया, अब तक कुछ नहीं किया। मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि वह भी देहात से आते हैं और मंत्री के तौर पर देहात की समस्याओं को खत्म करने पर काम कर रहे हैं। मंत्रियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने गांवों को पहचान दी, उनका मान रखना। वहीं, उम्मीदवार रामचंद्र ने कहा कि वह विधायक नहीं, सेवक बनना चाहते हैं।

TAGGED:3 croreAAParvind kejriwalBawana bypollBawana ChowkChief MinistercompensationconstituencyDELHIElectionsFAMILYfightinggroundLGMCDmlaNajeeb JungPUBLICresidentsSpeakingStateSUNDAYTehseelVed Prakash
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article VIDEO: मम्मी करीना के साथ कैमरे में कैद हुए गोलू-मोलू तैमूर
Next Article इस टीम को 6 गेंदों में जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, टीम ने 40 रन बनाकर जीता मैच

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले कों 50 घंटों से ज्यादा वक्त बीत गया…

By dastak

फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर रिलीज, अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपनी जिंदगी का वो अधूरा रिश्ता…

लेखक चेतन भगत की बुक पर आधारित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’…

By dastak

जानिए कोरोना का XBB.1.16 वेरिएंट है कितना खतरनाक, डॉक्टर्स ने कही बड़ी बात

24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,335 नए मामले सामने आए हैं,…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?