राजस्थान के जोधपुर में चोरों ने घड़ी के शोरूम में गुरुवार तड़के चद्दर की मदद से पचास लाख रुपए की विदेशी घडि़यां को निशाना बनाया। पुलिस की ढिलाई व सुस्ती के चलते शहर में चोरों ने 28 दिन के अंदर शोरूम में तीसरी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल जोधपुर के सरदारपुर में थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक राडो कंपनी नामक एक घड़ी का शोरुम है। जिसमें ऑटो रिक्शा से सवार होकर आए चोरों ने सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर चोरी की वारदात को आंजम दिया। दरअसल चोरों ने दो-तीन चद्दरें निकालीं व उन्हें झटकाने का नाटक करने लगे। तभी दो युवक शटर मोड़ कर शोरूम के अंदर घुस गए। मुंह पर कपड़ा बांधे चोरों ने शोकेस से 50 लाख रुपए की 86 घडि़यां पर हाथ साफ कर दिया।
शोरुम से माल बटोरने के बाद अंदर से इशारा मिलने पर चोरों ने फिर चद्दर निकाली और उसकी आड़ में दोनों बाहर निकल आए। फिर वहां से चलते बने। दोनों के बाहर निकलने तक तीन साथी शोरूम के बाहर ही खड़े चौकसी करते रहे। शोरूम मैनेजर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=7x2BbDKbf3Y