शहीद भगत सिंह के पोते अभितेज संधू की चंडीगढ़ लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ लौट रहे थे। किन्नौर के पास गांव रामपुर में उनकी बाइक असंतुलति होकर खाई में जा गिरी।
गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अभितेज आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें मोहाली से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।
27 साल के अभितेज संधू मोहाली में रह रहे थे। हिमाचल प्रदेश के काजा से अपनी बाईक से वो वापस घर लौट रहे थे। बाईक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी जिस कारण उन्हें सर में औऱ शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आ गईं।
अभितेज अभय संधू के बेटे थे जिन्होंने 2012 में पीपीपी की टिकट पर नवानशहर से पंजाब विधानसभा चुनाव लडा था। मगर अब वो पीपीपी से हटकर आम आदमी पार्टी के साथ जुडे थे और पंजाब विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे थे।
हादसे के समय सडक से गुजर रहे विजय कुमार और नजीम ने उनकी सहायता की नीचे जा चुके उनके तीन साथियों को इसके बारे में सूचना दी औऱ एंबुलेंस को बुलाया। अभिजीत को खेनारी(रामपुर) के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झाखरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 औऱ 337 के तहत तेजी से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया सहित अभितेज के परिवार वालों औऱ जानने वालों में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज सुबह 11 बजे महोली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा, दिपेंद्र हुड्डा, औऱ दुष्यंत चौटाला ने अभितेज के निधन पर शोक जताया है।