Arvind Kejriwal: आम आदमी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत दी जा चुकी है। इसके बाद से ही आज पार्टी ने सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। अरविंद केजरीवाल की रिहाई को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल के वकील का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश सीथा तिहाड़ जेल जाएंगे। उसके बाद अरविंद केजरीवाल आज शाम या फिर रात तक रिहा कर सकते हैं।
पार्टी ने किया फैसला किया-
अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद से ही आप नेता ने कहा कि जेल का जवाब वोट से। पार्टी द्वारा सभी विकल्प सभाओं को रद्द करने का फैसला किया है। आज दिल्ली में तीन संकल्प सभाएं होने वाली थी। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के ऑफिस में सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
पार्टी एक कांफ्रेंस भी-
इसके अलावा आम आदमी पार्टी एक कांफ्रेंस भी कर रही है, जिसमें आप की नेता और मंत्री अतीशी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की विजय है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में संविधान को बचाने की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। शाम तक अरविंद केजरीवाल के बाहर आने की उम्मीद है। अतीशी का कहना है कि यह आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र के संविधान के लिए बड़ा दिन है।
ये भी पढ़ें- Air India Express पर क्यों आया इतना बड़ा संकट? बहुत सी फ्लाइट्स को कैंसिल…
“लोकतंत्र खत्म करने में कोई कसर नहीं”-
बीजेपी ने लोकतंत्र खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनाव के समय विपक्ष के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश में लोगों को उम्मीद मिली है, संविधान और लोकतंत्र की विजय होगी। भारतीय जनता पार्टी इस देश में सिर्फ और सिर्फ तानाशाही लाना चाहती है। वह चाहते हैं कि विपक्ष के सभी नेता जेल में जाएं, वह भारत को रुस और उत्तर कोरिया जैसा बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- जल्द तैयार होगा Faridabad-Jewar Expressway, 31km की होगी 90 किलोमीटर की दूरी..