असम में एक अजगर पूरी बकरी को निगल गया। जिसके बाद पेट भारी होने के चलते अजगर चल नहीं पा रहा था। अजगर को इस हालत में देखकर गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ शरारत करने लगे।
दरअसल यह घटना असम के बैहता चरियल गांव की है। जहां गांववालों ने इस घटना का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि यह अजगर करीब 15 फीट का है।
बताया जा रहा है कि बैहता चरियल गांव के पास जंगल है। पिछले दिनों गांव वालों ने देखा कि एक अजगर का पेट फूला हुआ है। वह रेंग रहीं पा रहा था। इसके बाद गांव वालों ने अजगर को चारो तरफ से घेर लिया। उन्होंने अजगर का मुंह लत्तों और झाड़ियों से रस्सीनुमा बनाकर बांध दिया। इसके चलते अजगर लाचार हो गया। कुछ लड़के अजगर की पूछ पकड़कर खींचते दिखे। एक शख्स डंडे से अजगर के पेट में कुरेदते दिखा।