MI A1 आज पूरे भारत में सभी के लिए दोपहर 12 बजे से Flipkart और MI की ऑफिशल साइट पर बिकने को तैयार है। 15000 की रेंज में ड्यूल कैमरा के साथ यह MI का अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक तौफा हैं। जिसका इंतजार MI के फेन्स को भी काफी समय से हैं।
MI ने काफी लम्बे इंतजार के बाद अपना यह मोबाइल भारत में लॉन्च किया है। इस मोबाइल की उत्सुकता लोगो में इस से ही लगाई जा सकती है। की करीब करीब 1 मिलियन लोगो ने मोबाइल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिस हिसाब से लोगो में इसकी उत्सुकता है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि काफी लोगों को निराशा हाथ लगेगी क्योंकि यह मोबाइल केवल 1 घटें के लिए हफ्ते में एक बार ही सेल पर आएगा।