दिल्ली के राजेंद्र नगर से एक सिरफिरे पति का अपनी पत्नी को पीटने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि पति हाथ में लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला बोल रहा है बाल पकड कर उसे घसीट रहा है। पत्नी रोते बिलखते हुए सडक पर इधर उधर भाग रही है। हैरानी की बात ये है कि महिला सडक से जाने वाले मुसाफिरों से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता।
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। महिला ने तलाक के लिए अप्लाई भी कर रखा था। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि बेटी की पिटाई की फुटेज देखने के बाद सदमें में आए पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 308 के तहत महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=GdWwyTCMF6w