गूगल की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए व्हाट्सऐप का फर्जी ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहा और इसे 10 लाख लोगों ने डाउनलोड भी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर अपडेट व्हाट्सऐप नाम का ऐप काफी दिनों तक रहा जिसे लोग लगातार डाउनलोड करते रहे. सबसे खतरनाक और गंभीर ये है कि यह ऐप उसी डेवेलपर नाम से था जिससे असली व्हाट्सऐप ऐप गूगल प्ले स्टोर पर है। इसलिए डाउनलोड करने वाले यूजर्स इसे भी अससी समझ रहे थे।
एक रेडिट यूजर ने इससे पहले ढूंढा उसके मुताबिक व्हाट्सऐप के इस ऐप ने उन लोगों का नुकसान किया है जिन्होंने इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया है। गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ऐप प्ले स्टोर पर WhatsApp Inc डेवेलपर नेम से उपलब्ध है। आम तौर पर फर्जी ऐप की पहचान करने के लिए लोग डेवेलपर का नाम पढ़ते हैं ताकि यह पता लगा सकें कि ऐप कौन से पब्लिशर का है और जिस डेवेलपर का है वो सही है या नहीं।
व्हाट्सऐप का फर्जी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर WhatsApp Inc डेवेलपर नेम से ही मौजूद था। ऐसे में लोगों के लिए इसे सही या गलत समझने का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था और शायद इसी वजह से इसे 10 लाख लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एंड्रॉयड को फर्जी ऐप के जरिए टार्गेट किया गया है। इससे पहले भी गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे खतरनाक और फर्जी ऐप आते हैं जिससे यूजर को बड़ा नुकसान भी होता है।