यूपी के सीतापुर से एक मनचले की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस मनचले पर एक महिला से छेडखानी करने का आरोप था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक मनचले को थप्पड़ मार रहे हैं तभी एक महिला हाथ में डंडा लिए आती है और युवक की पिटाई करने करने लगती है। महिला कभी थप्पड़ों तो कभी डंडे की बरसात युवक पर कर रही है। महिला युवक से पूछ रही है कि वो कहां का रहने वाला है।
तभी वहा खड़े कुछ लोग और गुस्से में आ जातें हैं और मनचले को लात-घुसों से मारने लगते हैं। तभी वहां पुलिस आ जाती है और आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है। पीड़ित महिला का कहना है कि वो बाज़ार से कुछ सामान लेने जा रही थी तभी पीछे से 4 लोग उसे छेड़ने लगते हैं और उसका छेड़ता देख आसपास के लोग उसे बाचने के लिए जाते हैं। लोगों को आता देख 3 आरोपी मौके पर ही भाग जाते हैं और एक आरोपी को भीड़ पकड लेती है।
https://www.youtube.com/watch?v=HuXdAoUEZNc