आमतौर पर लोग बैलेंस्ड डाइट की तो बात करते हैं लेकिन किसके साथ क्या खाना है। इसका ज़रा भी ध्यान नहीं रखते। फल, दही, दूध,सलाद, दालें और मीट हेल्दी फूड तो हैं लेकिन पोषण तभी मिलता है। जब आप इन्हें सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे। दरसअल, हम एक साथ कई पौषटिक चीजें खाते हैं लेकिन कुछ चीजों को एक साथ खाने से आपके शरीर को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचता है।
आयुर्वेद के मुताबिक अलग-अलग नेचर की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे कि जिनका तापमान बहुत ठंडा या गर्म हो या फिर स्वाद मीठा और नमकीन इस तरह की चीजे एक साथ नही लेनी चाहिए। यहां हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक साथ खाना आपको भारी पड़ सकता है।
दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं।जिस वजह से वो पच नहीं पाते, इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती। साथ ही दही के साथ गर्म चीज, मछली, जैसी चीजे भी नही खानी चाहिए
दूध के साथ तली-भुनी चीजों को खाने से रिएक्शन हो सकता है। दूध वाली चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए। नमक के मिलने से मिल्क प्रोटीन जम जाता है और उसके पोषण में कमी आ जाती है। दूध के साथ फल भी नहीं खाने चाहिए। संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि खट्टे फल मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, फलों की पौष्टिकता भी कम हो सकती है।
शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। चढ़ते हुए बुखार में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=FhighBEm2PE