हाल ही में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनिशा पादुकोण के साथ नेहा धूपिया के शो वोग बीएफएफ में पहुंची। शो में दोनों बहनें एक दूसरे का राज खोलते नजर आईं वही, फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी दीपिका ने कई चौंकाने वाले बयान भी दिए। जब शो में दीपिका से पूछा गया कि वो कौन होगा जिसे वो अपनी शादी में नहीं बुलाएंगी। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम लिया। दीपिका पादुकोण ने कहा कि अपनी शादी में अभिनेत्री कटरीना कैफ को इनविटेशन नहीं देंगी।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का रिश्ते कुछ खास नहीं और इसका कारण रणबीर कपूर हैं। दीपिका पादुकोण ने करीब दो साल तक रणबीर तो डेट किया लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए। दीपिका से ब्रेक अप के बाद रणबीर को मिला कैटरीना कैफ का साथ। हालांकि काफी लंबे समय साथ रहने के बाद अब कैटरीना कैफ औऱ रणबीर कपूर भी अलग हो चुके हैं।
इस शो में दीपिका ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए। इस शो में दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के बारे में कुछ खास बातें बताईं। दीपिका ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह बेस्ट किसर हैं। इतना ही नहीं शो में दीपिका की बहन अनिशा ने एक और राज का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि चार साल पहले ही दीपिका की सगाई हो चुकी है।
हालांकि इस टॉक शो की होस्ट नेहा ने दीपिका से पूछा कि क्या आप इंगेज हैं। जिस पर दीपिका ने साफ मना कर दिया और कहा नहीं ऐसा कुछ नहीं है।
https://www.instagram.com/p/BeUuWJqDIxu/?utm_source=ig_embed