भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां इंजॉय कर रहे है। हालांकि टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय शृंखला खेल रही है, लेकिन धोनी और विराट कोहली को आराम दिया गया है।
‘कैप्टन कूल’ धोनी इस छुट्टी का पूरा आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले जीवा नजर आ रही हैं। फिर वह पापा धौनी की गोद में दिख रही हैं। वीडियो में महेंद्र सिंह धौनी साक्षी और जीवा के साथ हैं काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं। धौनी के फेवरेट कुत्ते भी वीडियो में उनके साथ दिख रहे हैं। धौनी उनके साथ खेल भी रहे हैं।
यह वीडियो धोनी के घर का है, जहां वे अपने गार्डन में बैठकर जिंदगी के मजे ले रहे हैं। धौनी ने बहुत समय बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कारण उनके कुछ फैन ने कमेंट किया है-थैंक्यू धौनी आपको इंस्टाग्राम की याद तो आयी।
https://www.youtube.com/watch?v=UI5lZfWDIQk