आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी की तरफ से चुनाव के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, हरियाणा और झारखंड के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया गया है।
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints Union Minister Prakash Javadekar as Election In-charge, Union Minister Hardeep Singh Puri & Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai as Election Co-Incharge, for the upcoming Delhi Assembly Elections. pic.twitter.com/i596kWbYvD
— ANI (@ANI) August 9, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह प्रभारी बनाया गया है।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints BJP General Secretary Bhupendra Yadav as Election In-charge, Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya & former Karnataka MLA Laxman Savadi as Election Co-Incharges, for the upcoming Maharashtra Assembly Polls. pic.twitter.com/D74Sn9oM46
— ANI (@ANI) August 9, 2019
वहीं, हरियाणा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं यूपी के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में चुनाव हो सकते है।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints Union Minister Narendra Singh Tomar as Election In-charge, Uttar Pradesh Minister Bhupendra Singh as Election Co-Incharge, for the upcoming Haryana Assembly Elections. pic.twitter.com/1j2gUtMsiT
— ANI (@ANI) August 9, 2019
इसके साथ ही, बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव सह प्रभारी होंगे।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints BJP National General Secretary Om Prakash Mathur as Election In-charge, Bihar Minister Nand Kishore Yadav as Election Co-Incharge, for the upcoming #Jharkhand Assembly Elections. pic.twitter.com/cTcsdtKLCk
— ANI (@ANI) August 9, 2019