आपने हैंडिग में सही पढा है, सुषमा स्वराज जिंदा है और विदेश मंत्री भी है। ये हम नहीं विदेश मंत्रालय का पासपोर्ट सेवा केंद्र कह रहा है। विदेश मंत्रालय के अधीन आने वाले पासपोर्ट सेवा सपोर्ट नाम के ट्विटर हैंडल के कवर पर सुषमा स्वराज की फोटो लगी है और उसपर लिखा है विदेश मंत्री भारत सरकार।
ट्वीटर पर @passportsewamea का PassportSeva Support के नाम से वैरिफाईड हैंडल है। जिसे 48. 3 हजार लोग फॉलो करते हैं और पासपोर्ट से संबधित अपनी शिकायत यहां दर्ज कराते हैं। हम जब इस हैंडल पर पहुंचे तो यहां लिखी गलत जानकारी देख चौंक गए। जहां कवर फोटो में विजन के साथ पूर्व दिवगंत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को देश की विदेश मंत्री बताया गया है। जबकि मोदी सरकार दो में फिलहाल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर हैं और सुषमा स्वराज की मृत्यु हुए करीब ढाई महीने से अधिक समय हो चुका है। इसी साल 6 अगस्त को देर रात हृद्यघात से उनका निधन हो गया था।
समय के साथ हम बहुत कुछ बदल लेते हैं, कुछ पते न बदले जाएं तो वो गलत हो जाते हैं। ऐसा ही इस पासपोर्ट सेवा सपोर्ट के ट्वीटर हैंडल के साथ हुआ है। जो ट्वीटर पर एक्टिव तो हैं लेकिन ये गलत जानकारी से भरी तस्वीर भी लगाए हुए हैं।
बता दें स्व. सुषमा सवराज काफी मिलनसार व्यक्तित्व रखने वाली बीजेपी की कद्दावर नेता थी, जिन्होंने केवल एक ट्वीट पर ही जनता की फरियाद को सुना। पासपोर्ट का मामला हो या विदेश में फंसे भारतीय को लाना हो उन्होंने हर काम के लिए अपनी जी-जान लगा दी थी। सुषमा ने 2019 का विधानसभा चुनाव न लडने की बात कही थी। इस घोषणा के बाद सुषमा के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल ने कहा था, ”एक समय के बाद मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था। आप तो पिछले 41 साल से चुनाव लड़ रही हैं।