सदियों से बने मिट्टी के बर्तन और वस्तुओं का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन पहले की तरह आज लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके पीछे यह वजह है कि अब मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु और प्लास्टिक के बर्तनों ने ले ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन तो सुंदर होते ही है, साथ ही वास्तु शास्त्र में भी इनका एक अलग महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी वस्तुओं के बारे में कुछ ऐसा बताया गया है जिन्हें घर में लाकर रखने से घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। चलिए हम बताते हैं कि मिट्टी की वह कौन-कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें घर में रखने से आपको लाभ होगा।
मिट्टी का घड़ा: आधुनिक समय में मिट्टी के घड़े की जगह फ्रिज ने ले ली है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मिट्टी के घड़े का पानी ना सिर्फ आपके सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि इसको घर में रखने से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। लेकिन मिट्टी के घड़े को किसी भी स्थान पर रखना सही नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी के घड़े को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा मानी जाती है। आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि घड़ा कभी भी खाली ना हो इसमें हमेशा पानी भरा रहे माना जाता है कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को मिटाता है।
रविवार को सूर्य देव की अराधना से होगी रुकी हुई इच्छाएं पूर्ण, जानें क्या करना है
मिट्टी की मूर्ति: वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं यानी कि भगवान की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है। आपको अपने मंदिर में भी मिट्टी की मूर्तियों की पूजा करनी चाहिए, कहा जाता है कि इससे बेहद शुभ फल मिलता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में यदि आप मिट्टी से बनी चीजें या प्रतिमा रखते हैं तो ये बेहद शुभ होता है और इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इन दोनों दिशाओं में आप मिट्टी से बने सजावटी सामान भी रख सकते हैं। इसके अलावा आप इस बात का ध्यान रखें कि ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में हल्की चीजें रखनी चाहिए, वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी चीजें रखनी चाहिए। घर की पूर्व दिशा में मिट्टी से बना हुआ पक्षी रखने से घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।
मिट्टी के दीपक: वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक को प्रज्वलित करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा यदि आपके जीवन में धन से संबंधी समस्याएं बनी हुई है तो घर के मुख्य द्वार पर रोज दो मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए, साथ ही आपको तुलसी के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होती है साथ ही आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
कुल्हड़: मिट्टी के कुल्हड़ आपको मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से मुक्ति दिलाते हैं। कुल्हड़ से पेय पदार्थ पीना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि कुल्हड़ में पानी भरकर पीपल के पेड़ के नीचे रखने से भी लाभ मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुल्हड़ से प्यासे पक्षियों को पानी पिलाने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मिट्टी का घर: बहुत पुराने समय से लोग दिवाली पर मिट्टी का घर बनाते हैं या बाजार से खरीद कर उन्हें घर लेकर आते हैं फिर उसकी पूजा करते हैं। घरौंदा बनाने की परंपरा बहुत प्राचीन है और इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है यदि आपका खुद का घर नहीं है तो आप मिट्टी का घर जरूर अपने घर में रखें।
यदि आप अपने हर कार्य में सफलता चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद यह काम जरूर करें