Onion Price: प्याज के दाम नवरात्रि के बाद से ही अचानक बढ़ गए, बहुत सी जगहों पर प्याज की कीमत 80 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा हो गई है। बीते दो हफ्तों में प्याज के दाम लगभग दो गुने हो गए। ऐसे में आम लोगों के लिए प्याज काफी महंगा है। दिल्ली का मंडियों में थोक प्याज के दाम भी बढ़ चुके हैं। वहीं प्याज के सरकारी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से लोगों को सस्ते प्याज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से दिए जाने वाले प्याज की कीमत 25 रुपए प्रति किलो रखी गई है।
25 रुपए किलो प्याज-
भारत सरकार की कंपनी नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने पिछली बार जब टमाटर के दाम आसमान छूने लगे थे और 1 किलो टमाटर 250 रुपए में मिल रहा था, तब भी सस्ते दामों पर टमाटर बेचे थे। इस बार भी थोक रेट से आधे दाम यानी की 25 रुपए किलो प्याज बेचने की शुरुआत कर दी गई है। इससे पहले अगस्त के महीने में सरकार ने स्टॉक में से 1,70,000 किलोग्राम प्याज भेजा था।
रिहायती दामों पर प्याज-
ग्राहक मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर उत्तर भारत में प्याज की औसतन कीमत 56 रुपए प्रति किलो रखी गई थी। नई अगर पश्चिम भारत की बात की जाए तो प्याज 50.92 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। लोगों को यह प्याज 70 से 80 रुपए किलो मिल रहा है। यही कारण है कि अब सरकार ने लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए रिहायती दामों पर प्याज बेचने शुरू किए हैं। इसके लिए अलग-अलग जगह पर ट्रक भी भेजे जा रहे हैं।
प्याज वाली गाड़ियां-
दरअसल इस बार की गर्मी में प्याज की फसल तैयार होने और बाजार में आने में देरी हो गई। इसकी वजह से सप्लाई कम हो गई और 6 महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। सरकार ने भोपाल, हैदराबाद, दिल्ली, कोटा, चंडीगढ़ जैसे तमाम शहरों में प्याज वाली गाड़ियां भेजने का इंतजाम कर दी है।
ये भी पढ़ें- November की शुरुआत में ही दिया महंगाई ने झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी
प्याज की सप्लाई-
दिल्ला से एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में प्याज 25 रुपए प्रति किलो के दाम पर बेचे जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है, इस तरह प्याज की सप्लाई बढ़ने से कीमतों को काबू में लाया जा सकेगा। इसके साथ ही त्यौहार के सीजन में आम जनता को भी उसका लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से नवंबर के महीने के आखिर तक प्याज सस्ते उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- IGI की तुलना में Noida International Airport से उड़ान भरना होगा सस्ता, इतने रुपए की होगी बचत