किरण शर्मा
घर एक ऐसी जगह है, जहां व्यक्ति पूरे दिन का हारा थका आकर कुछ पल शांति और आराम के बिताना चाहता है लेकिन अगर उसी घर में हर वक्त तनाव का माहौल बना रहे तो व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है। यह सब नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव की वजह से होता है जोकि आपके आसपास बनी रहती है। बुरी ऊर्जा के कारण परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद और लड़ाई- झगड़े आए दिन होते रहते हैं और लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है। अगर आप भी अपने घर में इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो जान लीजिए, किस तरह से अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाएं। आइए जानते हैं, कुछ आसान उपाय-
1- घर से टूटा हुआ सामान हटा दें-
अगर आपके घर में कहीं पर भी टूटा हुआ सामान रखा है। जैसे घड़ी, फर्नीचर, फ्रेम आदि तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। इससे ना केवल घर की सजावट पर असर पड़ता है बल्कि इससे नकारात्मक ऊर्जा भी बेहद आकर्षित होती है।
2- नमक का करें इस्तेमाल-
साधारण-सा दिखने वाला नमक बेहद गुणों से भरपूर होता है। नमक में नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर खींचने की क्षमता होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है, कि घर में पोंछा लगाते समय उसमें थोड़ा-सा समुद्री नमक के प्रयोग करने से
नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर चली जाती है लेकिन आपको यह उपाय गुरुवार को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सेंधा नमक का प्रयोग भी नकारात्मक ऊर्जा को भगाने में लाभकारी साबित होता है।
3- घर में बजाएं घंटी-
घर के कोने-कोने में और मुख्य द्वार पर घंटी बजाना बेहद शुभकारी माना जाता है। घंटे की ध्वनि में इतनी ताकत होती है, कि वह नकारात्मक ऊर्जा को घर में नहीं आने देती हैं।
4- सकारात्मक ऊर्जा बनाएं रखने के लिए घरेलू चीजें-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ
भाग्यशाली चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। जैसे बांस का पौधा, ड्रीम कैचर, घंटी, धूप का आगमन, फिश टैंक, सेज का पौधा आदि।
5- तेजपत्ता और कपूर जलाएं-
बेहद गुणों से भरपूर तेजपत्ता एक खुशबूदार पौधा माना जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के अलावा कई तरह की जड़ी बूटियों में भी किया जाता है। इसके पत्ते जलाकर पूरे घर में धुनी करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है। इसके अलावा वर्षों से अध्यात्म में धूपबत्ती जलाना, सुगंधित मोमबत्तियां जलाना या तेल का छिड़काव चंदन और लैवंडर का इस्तेमाल भी घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने में बेहद प्रभावी माना जाता है।
हिंदुओं की गहरी आस्था बसती है इन देवी- देवताओं में, करोड़ों लोग है भक्त