LPG Cylinder: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके पहले दिन ही महंगाई का लोगों को झटका मिल रहा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम को बढ़ोतरी की गई है। इसके दाम में 101 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जो बुधवार यानी की 1 नवंबर से लागू हो चुकी है। इसके बाद से राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1833 हो गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपए के बढ़ोतरी की गई थी।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात की जाए, तो इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है। जबकि कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 939 रुपए है, मुंबई में इसकी कीमत 902 और चेन्नई में 918.5 रुपए है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत-
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1833 रुपए हो गई है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1943 रुपए, मुंबई में 1785 और चेन्नई में 1,999 रुपए हो गई है। इसके साथ ही जो मार्केटिंग कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी का कोई में कोई बदलाव नहीं किया है।
पेट्रोल की कीमत-
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए लीटर है, मुंबई में 106, चेन्नई में 102, कोलकाता में 106 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में 1 साल से ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है। मई 2022 को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया गया था।
ये भी पढ़ें- IGI की तुलना में Noida International Airport से उड़ान भरना होगा सस्ता, इतने रुपए की होगी बचत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां-
ईंधन के दाम को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घटा दिया है। तीन बार की लगातार वृद्धि के बाद से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी कि एटीएफ के दाम में 1074 प्रति किलो की कमी आई है। नई कीमतें लागू हो गई है। इस कमी के बाद से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और विमान कंपनियां हवाई यात्रा को सस्ता कर सकती है।
ये भी पढ़ें- NMRC ने उठाया बड़ा कदम, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का बदला जाएगा रूट