बिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मीट पार्टी बहुत चर्चा में है, उनके पार्टी ने इतने लोग आ गए की बीजेपी ने इल्ज़ाम लगाया “हज़ारों कुत्ते गायब हो गए हैं”।
बिहार के मुंगेर में जेडीयू की तरफ से मीट और चावल भोज का इंतजाम किया गया जिसके बाद अब इस आयोजन पर सियासत शुरू हो गई है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन के बाद से शहर के कुत्ते गायब हो गए हैं अब इस मामले की जांच होनी चाहिए कि इस भोज में किन जानवरों के मांस का इस्तेमाल किया गया।
विजय सिन्हा ने कही यह बात-
विजय सिन्हा ने कहा कि मामला बहुत ही गंभीर है जेडीयू के पार्टी में हजारों लोगों को किन जानवरों का मांस खिलाया गया इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद बीमारी भी फैल सकती है।
खबर है कि मुंगेर से हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं शराब पर उसे जाने पर पूछे गए सवाल पर जवाब मिला कि शराब परोसा गया या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए।
मुंगेर में JDU के मटन पार्टी के बाद शहर से हजारों कुत्ते गायब,मीट कम हो जाने पर कुत्ता मार कर खिलाया गया .. विजय सिन्हा, बीजेपी नेता।#Bihar pic.twitter.com/6OlsprevMX
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 16, 2023
यह भी पढ़ें-चोरी ऐसी कि जो हमेशा रहेगी याद…
किसने किया था मीट पार्टी का आयोजन-
जेडीयू से ललन सिंह ने मुंगेर में पार्टी का आयोजन किया था, उस दौरान लोगों को मटन के साथ चावल परोसा गया था। इस आयोजन में इतनी बड़ी भीड़ पहुंची थी कि भीड़ बेकाबू हो गई और लाठी डंडे चलने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और अब भाजपा की तरफ से इस भोज पर सवाल उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें-छग में बिलासपुर–नागपुर वन्देभारत ट्रेन हुई बंद
ट्वीटर पर एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि नेता जी को कुत्तों के संरक्षण की लड़ाई लडनी चाहिए और एक कुत्ता संरक्षक पार्टी बना लेनी चाहिए।