शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कई तरह के तिल होते हैं, जिनका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में इनमें से कुछ तिलों को शुभ माना जाता है, तो कुछ तिलों को अशुभ। लेकिन क्या आप यह जानते हैं, कि साइंस में भी कुछ तिलों को शरीर के लिए खतरनाक माना जाता है, जोकि आपकी जान भी ले सकते हैं। चालिए आज हम आपको उन तिलों के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं, लेकिन इसे पहले आपका यह जानना जरुरी हैं, कि तिल क्या होते हैं और ये क्यों होते हैं?
तिल कैसे होते है-
समय के साथ-साथ हमारी स्किन भी बदलती हैं, जिसके चलते हमारी स्किन पर बहुत सारे तिल या पिगमेंटेशन हो जाते हैं। तिल हमेशा व्यक्ति के उम्र के हिसाब से अपने आकार और रंग बदलते रहते हैं, दरअसल हमारे शरीर पर तिल मेलानोसाइट्स की वजह से होते हैं। जब हमारे शरीर में मेलानोसाइट्स कोशिकाएं जोकि हमारे त्वचा के रंग के लिए जिम्मे़दार होती है सफल रुप से नहीं फैल पाती। तब शरीर के उस हिस्से की त्वचा ब्लैक या ब्राउन हो जाती हैं, जिन्हें हम तिल कहते हैं। तिल शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं जैसे- सिर, हाथों-पैर, चेहरे के साथ-साथ शरीर के किसी भी अंग पर हो सकता है। मेडिकल साइंस की माने तो, स्किन पर होने वाले तिल शरीर में कुछ कमी के चलते होते हैं, लेकिन अगर इन्हीं तिलों में अचानक से वृध्दि होने लगे या ये रंग बदलने लगे तो आपको सावधानी बरतने की जरुरत है, क्योंकि ये कैंसर का संकेत भी हो सकता हैं।
जब आपको अपने तिल में ये लक्षण देखने लगे तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और आपने तिल की जांच करा लेनी चाहिए। वरना आपका तिल आपके लिए ख़तरा बन सकता है।
तिल के आकर में बड़ा होना-
समय के साथ-साथ जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही शरीर की त्वचा में भी बदलाव होता है और तिल के आकार में भी बदलाव आता है। लेकिन अगर आपका कोई तिल हर महीने या 6 महीने में बड़ा होता जा रहा है। तो बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से बात करें और अपने तिल की जांच कराएं।
रंग में बदलाव-
तिल का रंग अधिकतर ब्लैक या ब्राउन होता है, लेकिन अगर आपका तिल धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है तो आपको सावधान होने कि जरुरत है। जब आपके तिल का रंग लाल हो जाएं, तब आपको बिना समय गवाएं तुरंत आपने डॉक्टर से जांच करा लें, क्योंकि यह स्किन कैंसर की निशानी हो सकती है। जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़े- कपूर से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानिए कैसे
तिल पर पपड़ी का बनना-
तिल के ऊपर झल्ली आना जैसा पपड़ी का बनना आपको खतरे का संकेत देता है। तिल के ऊपर पपड़ी बनने के कई कारण होते हैं, लेकिन आपको ऐसी स्थिति में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये आपकी जान के लिए भी बन सकता है। तिल की जांच करना कर अपनी सन्तुष्ति कर लें।
तिल में खुजली चलना-
अगर आपके तिल में ज्यादा खुजली या खिचांव होता है। तो आपको तुरंत अपने डॉक्टरसे बात करनी करनी चाहिए और अपने तिल की जांच करा लेनी चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार शरीर पर ऐसी बहुत सी जगह होती हैं, जहाँ पर तिलों का होना हमारे दुखों- दर्द का कारण बनता है। जैसे दांए हाथ की बाजू पर तिल का होना आपकी शादी-शुदा जीवन में कठिनाईयों को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही ये कई बार ये तिल आपके आर्थिक परेशानीयों का भी कारण भी बन जाता है। जब भी आपको ऐसा प्रतीत होता है कि तिल की वजह से आपको शारीरिक रुप से किसी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है। तब आपको बिना समय गवाएं, तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़े- इन लोगो की सेहत के लिए स्प्राउट्स है नुकसान का सौदा