किरण शर्मा
भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत के निर्माण से सम्बंधित एक संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी को लेकर भारत और रूस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। संयुक्त उद्यम में शामिल भारत की कंपनी चाहती है, कि इस कॉन्ट्रैक्ट में उसकी हिस्सेदारी अधिक हो वहीं दूसरी तरफ रुसी कंपनी इसके खिलाफ है। जिस वजह से भारत और रूस की दोनों कम्पनियों के बीच झगडे की नौबत आ गई है। दरअसल, भारत और रूस की दोनों कंपनियों ने इस संयुक्त उद्यम के लिए 120 नई वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण करने और आने वाले अगले 35 सालों तक उनके रखरखाव के लिए 30,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त किया गया है।
रूस की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग कंपनी Transmasholding का हिस्सा रुसी कंपनी Metrowagonmash है। इस रुसी कंपनी को रेलवे परियोजनाओं के लिए रोलिंग स्टॉक बनाने, डिज़ाइन और निर्माण करने में महारथ हासिल है। भारत की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के साथ मिलकर इस कंपनी ने 120 वंदे भारत ट्रेन बनाने का कॉन्ट्रैक्ट जीता है।
यह भी पढ़ें : Delhi-Mumbai Expressway का काम कब तक होगा पूरा, जानें यहां
किस बात पर छिड़ा विवाद ?
नई इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले संयुक्त उद्यम में रुसी कंपनी
Metrowagonmash की 80 फीसद और भारत की कंपनी (RVNL) की 26 फीसद हिस्सेदारी है लेकिन अब (RVNL) की तरफ से मांग उठ रही है, कि उसे 26 फीसद की जगह 69 फीसद की हिस्सेदारी मिले और रुसी कंपनी Metrowagonmash की हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसद कर दी जाए। इस बात को लेकर दोनों कंपनियों के बीच विवाद बढ़ गया है।
रुसी कंपनी भारतीय कंपनी का विरोध कर रही है –
हिस्सेदारी की बढ़ी हुई मांग के प्रस्ताव को लेकर (RVNL) कंपनी ने कहा है, कि उसने जितनी हिस्सेदारी की मांग की है और इस प्रोजेक्ट के दूसरे हिस्सेदारों के लिए जितनी हिस्सेदारी का सुझाव दिया है उस पर रुसी कंपनी Metrowagonmash अपना सुझाव दे दें लेकिन रुसी कंपनी द्वारा भारतीय सरकारी कंपनी का विरोध किया जा रहा है जिसे लेकर कंपनी ने इस मामले को रुसी सरकार के सामने पेश किया है।
रूस के व्यापार प्रतिनिधि के द्वारा 8 मई को भारत सरकार को एक पत्र लिखकर यह कहा गया था, कि वह RVNL को मूल और पहले से तय किए गए कॉन्ट्रैक्ट पर कायम रहने के निर्देश दें। इस मामले को लेकर दोनों देशों की कंपनियों के बीच आतंरिक विवाद चालू है जिसे भारत और रूस द्वारा उच्च स्तर पर सुलझाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Noida Airport और IGI Airport को HighSpeed Metro से जोड़ा जाएगा, जानें पूरी डिटेल