किरण शर्मा
सोशल मीडिया नहीं हुआ मान लीजिए जान के लिए आफत हो गई। आज आप सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति कहां जाता है, क्या खाता है और किसके साथ रहता है यह सबकुछ बेहद आसानी से जान सकते हैं। वजह है लोगों के द्वारा फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बातें खुद शेयर करना। इतना ही नहीं आज लोग फेमस होने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें लोग ऐसी हरकतें करते हुए नज़र आते है जैसे उन्हें अपनी जिंदगी से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्हें चाहिए तो बस ज्यादा फॉलोवर्स।
कम से कम बच्ची की आवाज़ सुन लेते. pic.twitter.com/YQaLgSgejR
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) July 15, 2023
ऐसे ही मामले मुंबई, कानपुर, इटावा, चंद्रपुर से सामने आए है जहां सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स पाने के लिए 72 घंटों में
ऐसी घटनाएं सामने आए जिनमें लापरवाही के चलते 8 लोगों की
जान चली गई। हैरान करने वाली बात यह है, कि इनमें सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बड़ी उम्र के समझदार लोग भी शामिल हैं। मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई जहां
दो बच्चों के माता- पिता समुद्र किनारे फोटो खिंचवाने के लिए
समुंद्र की लहरों में बह गए।
इस दौरान आदमी की जान बच गई लेकिन महिला हादसे की शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Update: कौन से रास्ते खुले कौन से बंद, निकलने पहले जान लें एडवाइज़री
इंस्टाग्राम रील बनाने की वजह से
डूबे दो लड़के-
यूपी के इटावा से एक और मामला सामने आया जहां ननिहाल आए दो लड़कों को लापरवाही के चलते नदी का पानी अपने साथ बहा ले गया।
जिनमें से एक की लाश मिल गई है और दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। दरअसल, दोनों लड़के इटावा के इकदिल क्षेत्र में बहने वाली सिंगर नदी के पानी में उतरकर इंस्टाग्राम रील बना रहें थे,
पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ था लेकिन दोनों इसकी परवाह ना किए बिना अपनी जान पर खेलते हुए वीडियो शूट करने लगे। दोनों लड़कों के मामा शमी खान जोकि
दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया, कि बड़े लड़के रेहान की उम्र 17 साल और छोटे लड़के चांद की उम्र महज 13 साल थी। उन दोनों के साथ उस समय चार लड़के और भी थे जिन्होंने बताया, कि नहाते समय रेहान का पैर फिसल गया था। चांद
ने उसे बचाने की कोशिश की और वह भी नदी में डूब गया।
सेल्फी लेने की वजह से गई 4 लोगों की जान-
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तालाब में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना नागभीड तहसील के घोड़ाजारी तालाब की है। जहां 8 युवक बारिश के
मजे लेने के लिए तालाब के पास गए थे। जिनमें से एक का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसल गया और वह तालाब में
गिर गया। उसको बचाने गए 3 और दोस्त तालाब में
डूब गए। इस मामले की पुलिस आपदा राहत
टीम और स्थानीय मछुआरों के साथ जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- आंदोलनरत रही Sangita Phogat के कांस्य पदक जीतने पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कही ये बड़ी बात