Meerut Violence: हमारे देश में महिलाओं और छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें इन दिनों पार की जा रही है। हाल ही में मणिपुर से शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद ऐसी ही एक घटना मेरठ में भी देखने को मिली है। पहले उस लड़की को परेशान किया गया। इसके बाद निर्वस्त्र कर उसके साथ अत्याचार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट चुकी है। क्या है पूरा मामला आईए जानते है इस लेख के जरिए।
मेरठ में महिला को किया नग्न-
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लड़की को दो लोगों ने पहले नग्न किया, इसके बाद उसका वीडियो भी बनाया। यह मामला मई यानी 4 महीने पुराना माना जा रहा है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उन हैवान की तलाश करना शुरू कर दिया है। दरअसल, मुस्लिम धर्म के दो युवकों ने पहले उस महिला के साथ दरिंदगी की।
उसके बाद उनका वीडियो बना कर उसकी छोटी बहन को भेज दिया। वह लगातार उन दोनों को जान से मारने की धमकी और उन्हें डराया करते थे। लेकिन, लड़कियों ने थोड़ी सी हिम्मत जुटा कर अपने माता-पिता को उनकी काली करतूतों के बारे में बता दिया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के इस शख्स ने महज़ कुछ व्यूज़ के लिए अपनी ही जान डाल दी ख़तरे में, जानें पूरा मामला
माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत-
दोनों लड़कियों ने आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पास के थाने में इस बात की कम्पलेंट भी दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन उन दोनों हैवानों की तालश में जुट चुकी है। वहीं लड़कियों को सुरक्षित महसूस करने की भी हिदायद दी गई है। वह दोनों आरोपी पिछले चार महीने से लड़की को ब्लैकमेल कर गलत काम करने के लिए उकसाया करते थे।
काम पूरा नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। देखने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश में कायम बाबा योगी आदित्यनाथ इन अपराधियों के घर के ऊपर कब बुल्डोजर चलाने वाले है।
यह भी पढ़ें: ‘वापस करो मेरा फोन नहीं तो…’ छात्रा ने टीचर की आंखों में डाला कालीमिर्च का स्प्रे