Google Moon: इस समय chandrayaan-3 भारत में काफी चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि बस कुछ ही दिनों में यह चांद की सतह पर उतरने वाला है। हालांकि इस बीच अगर आप वर्चुअल तरीके से चांद की सैर करना चाहते हैं, तो इसका आसान तरीका आज हम आपको बताने वाले हैं।
चांद की सतह-
आने वाली 23 तारीख विक्रम लैंडर के लिए बहुत ही खास है। इस दिन लैंडर चांद की सतह पर होगा। जानकारी के मुताबिक, लेंडर और चांद के बीच की दूरी 25 किलोमीटर से भी कम रह गई है। इस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है।
घर बैठे चैंद की सैर-
घर बैठे अगर आप चांद की सैर करना चाहते हैं, तो ये मुमकिन है आप कैसे घर बैठे चांद की सैर कर सकते हैं इसका तरीका आज हम इस लेख के ज़रिए आपको बताने वाले हैं। इसे जानकर आप चांद की सतह को आपकी नजरों ये देख पाएंगे।
Google Moon का इस्तेमाल-
घर बैठे ही आप चांद की सैर करने के लिए Google Moon का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल यह गूगल मून चांद के सरफेस का एक बेसिक मैप है। इसकी लॉन्चिंग 2017 में ही की गई थी। इस गूगल मून में आपको ऐतिहासिक लैंडिंग साइट के साथ-साथ हाई क्वालिटी फोटोस देखने को मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- बस Online Search और महिला टीचर ने गवाए 5 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
साइंस और स्पेस की दुनिया-
यह मैप, साइंस और स्पेस की दुनिया में रुचि रखने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। गूगल मून के जरिए आप किसी भी एरिया को सलेक्ट कर उसे ज़ूम कर पाएंगे। इसके साथ ही सेलेक्ट किए गए एरिया से जुड़ी खास जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं, तो इस तरह आप चांद की सैर घर बैठे ही कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- डिम लाइट आने पर क्यों खराब होते हैं उपकरण, करें ये काम, नहीं होगा नुकसान