गुरुवार की सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली के आनंद विहार इंटर स्टेट बस टर्मिनल का दौरा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता को कुलियों ने घेरा हुआ है और देखा जा सकता है, कि उन्होंने कुली की वर्दी पहनी हुई थी और सर पर सामान रखा हुआ था। वीडियो में राहुल गांधी अपने सिर पर नीले रंग का एक सूटकेस ले जा रहे हैं और कुलियों समेत भीड़ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रही है।
राहुल गांधी ने क्यों किया ये दौरा-
शीर्ष कांग्रेस नेता ने कुलियों से मिलने और उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बात करने के लिए आनंद विहार का दौरा किया। दरअसल कुछ कुलियों ने राहुल गांधी से उनके मुद्दों को समझने और उनके उत्थान की दिशा में काम करने के लिए उनसे मिलने का आग्रह किया था। डिसके लिए राहुल गांधी गुरुवार यानी आज उनसे मिलने और उनकी समस्याओं के बारे में जानने गए थे।
पुरानी दिल्ली से बंगाली बाजार तक भोजन पदयात्रा-
इससे पहले कांग्रेस नेता ने ऐसे ही कई बार लोगों को चौकाया है, राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली से बंगाली बाजार तक भोजन पदयात्रा की। उन्हें पुरानी दिल्ली में जमा मस्जिद के पास खाने का लुत्फ उठाते हुए भी देखा गया। उन्होंने सिविल सेवा अभ्यर्थियों से बातचीत करने और शीर्ष सरकारी नौकरियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर का भी दौरा किया।
ये भी पढ़ें- पानीपत से IGI Airport का सफर सिर्फ 20 मिनट में होगा पूरा, नए प्रोजेक्ट पर काम जारी
हरियाणा के सोनीपत का भी अचानक से दौर-
राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत का भी अचानक से दौर किया और किसानों के साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने सोनीपत के खेतों में बीज बोने में भी हिस्सा लिया, ट्रैक्टर चलाया और महिला मजदूरों द्वारा परोसे गए भोजन का आनंद लिया। टमाटर और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में आजादपुर मंडी की उनकी पिछली यात्रा ने लोगों को हैरान कर दिया था।
ये भी पढ़ें- Delhi से 300 किलोमीटर दूर है बेस्ट हिल स्टेशन, Weekend में ज़रुर जाएं