Rozgar Mela: मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को एक ऐतिहासिक फैसला बताया जो देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाएगा। पीएम मोदी ने इस तथ्य पर भी जोड़ दिया की नई रोजगार मेले में नियुक्ति में बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। रोजगार मेला एक भर्ती अभियान है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में स्वीकृत पदों के विरुद्ध मौजूद खाली जगह को भरकर 10 लाख लोगों को रोजगार देना है।
देश ऐतिहासिक निर्णय ले रहा-
पीएम मोदी का कहना है कि हमारा देश ऐतिहासिक निर्णय ले रहा है, कुछ दिन पहले महिला आरक्षण बिल भारी मतों से दोनों सदनों में पास हो गया। यह मांग कई सालों पहले की गई थी। महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, हमारी बेटियां इस देश में बदलाव के लिए आगे बढ़ रही हैं।
Rozgar Mela stands as our dedicated effort to empower young individuals and strengthen their active engagement in the country's development. https://t.co/S1ZBRkXcR7
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2023
51,000 नियुक्ति पत्र-
51,000 नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वितरित किए और नई नियुक्ति पर लोगों से नए विचार पर काम करने और प्रौद्योगिकी के साथ सुधार करने को कहा। भारत कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। हमने चंद्रमा पर अपना झंडा फहराया है, आपको 21वीं सदी के लिए नए विचार पर काम करना चाहिए, नए भारत और इस सरकार से उम्मीदें बहुत ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी करेंगे ग्रामीण आवास योजना लॉन्च, इन लोगों को होगा लाभ
लड़कियों की मौजूदगी बढ़ी-
उन्होंने आगे कहा कि, आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है, उनमें कई तो ऐसे भी होंगे जिनका जन्म भी नहीं हुआ होगा। जब इस विधेयक को पहली बार संसद में पेश किया गया था। नरेंद्र मोदी का कहना है कि नए भारत का सपना बड़ा है और अंतरिक्ष से लेकर खेलों तक लड़कियों की मौजूदगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब सशस्त्र बलों में शामिल किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में नियुक्त किए जाने वाले नए कर्मचारी, डाक विभाग, भारतीय लेखा् परीक्षा, लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालय में विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
ये भी पढ़ें- PM Modi 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, ये राज्य हैं शामिल