Viral Video: हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग उस पर प्यार भी लूटा रहे हैं। उनकी फिल्म के गानों पर लोग खूब रील्स बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला शाहरुख खान के कैरेक्टर आजाद के गेटअप में डांस कर रही हैं। महिला को ऐसा डांस करते हुए देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज लोगों में खूब दिखाई दे रहा है। अब मेट्रो में भी एक महिला उनकी जवान फिल्म के गाने बेकरार करके हमें यूं न जाइए पर गजब डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि वह शाहरुख खान के गेटअप में है। उन्होंने चेहरे पर बैंडेज लगाया हुआ है और बिल्कुल लड़को की तरह तैयार हुई हैं। वह गाने के मुताबिक सभी स्टेप को अच्छे से फॉलो कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसकी प्रोफाइल देख कर लगता है कि वह एक प्रोफेशनल डांसर और वीडियो क्रिएटर हैं। उन्होंने इसी गाने पर कई डांस किए हैं जिसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लंगूर दफ्तर में कंप्यूटर पर कर रहा है काम, देखें वीडियो
शाहरुख खान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया-
महिला का यह वीडियो 9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जो चुका है और 4 लाख से ज्यादा इस वीडियो पर लाइक मिले हैं। इससे वीडियो को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसका स्क्रीनशॉट महिला ने अपने स्टोरी पर लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की महिला का यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि इनका कॉन्फिडेंस तो हाई है, तो वहीं कुछ यूज़र ने कहा कि ऐसा डांस करने के लिए जिगर और कॉन्फिडेंस दोनों चाहिए। एक यूजर का कहना है कि कॉन्फिडेंस गजब लेवल का है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती मेट्रो ने शख्स ने जलाई बीड़ी, देखें वीडियो