नाम राशि और ग्रहों के स्थिति के आधार पर ही व्यक्ति को रत्न धारण करने चाहिए। वहीं कुंडली में खराब स्थिति वाले ग्रहों की दशा को देखते हुए ज्योतिष उस ग्रह का रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की दशा बनती-बिगड़ती रहती है, रत्न शास्त्र के अनुसार जीवन में नाम राशि के अनुसार रत्न धारण करने से समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में आज सिंह नाम राशि वाले लोगों के लिए यह रत्न किसी वरदान से कम नहीं है।
सिंह नाम राशि-
सिंह नाम राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो उसे माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए। माणिक्य रत्न का संबंध सूर्य से होता है, सूर्य कमजोर होने पर अन्य ग्रहों के मजबूत होने से भी वे शुभ लाभ नहीं देते ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न को धारण किया जाता है। इस रत्न को इसे पिंक रूबी के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- kaal Bhairav: बड़े से बड़ा शत्रु भी मानेगा हार, बस काल भैरव जयंती के दिन कर लें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर सूर्य कमजोर हो तो मान-प्रतिष्ठा की हानि होती है, और व्यक्ति को तरक्की में भी बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसके साथ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिंह नाम राशि वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है, इसलिए माणिक्य रत्न इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से सिंह राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलती हैं।
यह भी पढ़ें- 2024 Vastu Tips: नए साल पर करें ये सरल उपाय, जीवन में होगी धन वर्षा