Hero Surge s32: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है, पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। देश में ही नहीं पूरी दुनिया में EV को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ध्यान दे रही है और कमाल दिखा रही हैं। ऐसा ही कमाल हीरो मोटोकॉर्प ने कर दिया है। यह टू इन वन इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो की थ्री व्हीलर भी है और जरूरत पड़ने पर टू व्हीलर स्कूटर भी बन जाता है। थ्री व्हीलर सिर्फ कुछ मिनट में टू व्हीलर बन जा सकता है।
मल्टीपर्पज थ्री व्हीलर कॉन्सेप्ट मॉडल-
यह तीन चार मिनट में थ्री व्हीलर से अलग हो जाता है और जुड़ भी जाता है। हीरो ने इसे Surge नाम दिया है, हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में हीरो वर्ल्ड 2024 के दौरान Surge s32 मल्टीपर्पज थ्री व्हीलर कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया है। जब यह थ्री व्हीलर होता है, तो इसकी फ्रंट सीट पर दो लोगों की बैठने की जगह होती है और इसके केबिन में विंडस्क्रीन, लाइटिंग और ऑप्शनल वेदर प्रोडक्टिव सॉफ्ट डोर के बीच स्कूटर छिपा होता है। जिसमें इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और एलइडी हैडलाइट्स होती है।
ये भी पढ़ें- नई माइल्ड-हाईब्रिड टेक्नीक के साथ लॉन्च हुई Maruti Brezza, दमदार फीचर्स के साथ बढ़िया माइलेज
सीटिंग कैपेसिटी-
इस थ्री व्हीलर के पीछे की ओर कार्गो दिया गया है, जहां पर आप सामान रख सकते हैं। इसके अलग हिस्से में एक स्कूटर बाहर निकल सकता है। स्कूटर की सीटिंग कैपेसिटी भी दो लोगों की है और इस पर दो लोग बैठ सकते हैं। Surge s32 में थ्री व्हीलर और टू व्हीलर के लिए अलग-अलग पावरट्रेंन ऑप्शन है। इसके थ्री व्हीलर वर्जन में 11 kwh बैट्री पैक दिया गया है, जिसकी कीमत मैक्सिमम स्पीड 50 kmph आसपास है और वही टू व्हीलर वर्जन में 3.5 kwh बैट्री पैक है इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 kmph के आसपास होगी।
ये भी पढ़ें- Kia ने किया Seltos का नया मैन्युअल डीज़ल वेरिएंट लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत