Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली, धन-दौलत और समृद्धि बनी रहे, लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों के चलते ऐसा संभव नहीं होता इन कारणों में सबसे मुख्य कारण वास्तु दोष है। घर में वास्तु दोष हो तो नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है, जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी, बीमारियां, अशांति अपना डेरा बना लेती है इसलिए समय रहते घर के वास्तु दोष को जान उसे दूर कर लेना ही समझदारी है।
इस मामले में एक समस्या यह आती है कि लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उनके घर में वास्तु दोष है या नहीं, साथ ही हर कोई वास्तु विशेषज्ञ की मदद ले पाने में सक्षम नहीं होता। इस समस्या रो ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप स्वयं इस बात की जांच कर सकते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है क्योंकि हर दिशा की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। यदि हर दिशा में उसकी ऊर्जा के मुताबिक, उस जगह का उपयोग किया जाए तो उस घर में सकारात्मकता ऊर्जा आती हैं।
उत्तर और पूर्व की दिशा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर और पूर्व की दिशा हमेशा खुली होना चाहिए। साथ ही इस दिशा का हवादार, प्रकाशवान और सुंगधित होना बहुत ही अच्छा होता है इसलिए आप इस हिस्से को घर का आंगन बना सकते हैं। वहीं ध्यान रखें कि यदि इस दिशा में गंदगी, अंधेरा और भारी सामान रखा जाए तो इस घर में कभी भी खुशहाली अपने पैर नहीं पसारती बल्कि गरीबी, बाधाएं, अशांति इस घर में वास करती है।
उत्तर-पश्चिम की दिशा-
घर की उत्तर-पश्चिम दिशा ड्राइंग रूम बनाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यदि यह संभव ना हो तो उस जगह पार्किंग बनाना भी शुभ होता है।
किचन की दिशा-
घर में रसोईघर का सही दिशा में होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यहीं पके भोजन से व्यक्ति को ऊर्जा मिलती हैं और उसका विकास होता है। रसोई का वास्तु जातक की आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है। वास्तु के मुताबिक, रसोई को दक्षिण पूर्व दिशा में होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Dream: ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई देते हैं ये सपने, तो खुशियां देने वाली है दस्तक, धन-संपत्ति का शुभ योग
घर का ब्रह्म स्थान-
घर का मध्य स्थान हमेशा खुला होना चाहिए इसे हम ब्रह्म स्थान भी कहते हैं। इस जगह पर कभी भी भारी फर्नीचर जैसे डाइनिंग टेबल, सोफा, बेड आदि को नहीं रखना चाहिए।
बेडरूम की दिशा-
घर में बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए, जोकि आपको करियर में बढ़ोत्तरी लाता है साथ ही बेडरूम का दक्षिण दिशा के मध्य में होना बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी घर के ब्रह्म स्थान में ना रखें ये चीजें, वरना झेलनी पडे़गी ये गंभीर बीमारियां