Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पुछताछ के बाद दिल्ली के शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले केजरीवाल के आवास बाहर के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंत्री अतीशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे, चाहे जेल से ही सरकार क्यों ना चलानी पड़े। उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करने की भी बात कही है। मंत्री आतिशी का कहना है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और वह ही रहेंगे।
ED के पीछे छुपकर भाजपा-
यह केंद्र सरकार व भाजपा की साजिश है। ED के पीछे छुपकर भाजपा कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है कि उन्हें सिर्फ केजरीवाल ही चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील पहुंच रहे हैं, हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे और मंत्री भारद्धाजवा एवं इमरान हुसैन, दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और वहां पहुंचे आप के विधायको ने कार्यवाही का विरोध किया है।
दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ-
उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है और लोकसभा चुनाव की जनता लड़ेगी और भाजपा को जवाब देगी। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल समेत अन्य पार्टी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। ED के पहुंचने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
ये भी पढ़ें- पकड़ा गया बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी, कहा मैंने कुछ नहीं किया, जो कुछ भी..
सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी-
आप नेता और कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई। मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जिससे कि वहां भीड़ को कम किया जा सके। नारेबाजी कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां से थाने ले गई। मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा की गिरफ्तारी के बाद भी अपने पद से अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें- Noida Court में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की वकीलों से हुई झड़प, यूट्यूबर एल्विश यादव के केस की..