Ayurvedic Ubtan: अक्सर महिलाएं मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिससे कि वह चमकदार और बेदाग त्वचा पा सकें। लेकिन जब सालों पहले ऐसे प्रोडक्ट मार्केट में नहीं आए थे, तब महिलाएं अपनी स्कीन का ख्याल कैसे रखती थी। प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली का इस्तेमाल करके वह अपनी स्किन को हेल्दी रखती थी। उबटन त्वचा की देखभाल करने का एक पारंपरिक तरीका है। जिसमें कुछ जड़ी बूटियां और प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसका सदियों से इस्तेमाल किया जाता है। यह हानिकारक रसायनों से मुक्त होता है और हर तरह की स्कीन के लिए उपयुक्त है।
चंदन और गुलाब की पंखुड़ियों वाला उबटन-
सदियों से चंदन और गुलाब की पंखुड़ियों वाला उबटन इस्तेमाल किया जाता है, जो की प्राकृतिक गुणों के लिए जाना जाता है। चंदन और गुलाब की पंक्तियों का संयोजन एक शानदार मिश्रण होता है, जो की ना सिर्फ इंद्रियों को सही करता है। बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग घर पर अपना खुद का चंदन गुलाब की पंक्तियों का उबटन बनाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह उनमें उनकी त्वचा की जरूरत के मुताबिक चीज मिला सकते हैं। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ी के साथ चंदन की लकड़ी के पाउडर को मिलाया जाता है फिर पेस्ट को लगाते हैं।
चंदन और बादाम का उबटन-
प्राकृतिक और लाभकारी गुणों के लिए चंदन और बादाम का उबटन लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। चंदन और बादाम का कॉन्बिनेशन काफी अच्छा उबटन तैयार करता है। दैनिक उपयोग के लिए यह एक पसंदीदा घरेलू उपाय है जो बॉडी की त्वचा की देखभाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए चंदन और बादाम को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aloevera juice पीने से होते ये ग़ज़ब के फायदे, इम्युनिटी के साथ पाचन तंत्र भी होता है मजबूत
हल्दी और बेसन-
लंबे समय से हल्दी और बेसन अपने गुणों की वजह से जाना जाता है। इसे सालों से चेहरे पर लगाया जाता है, जो की बेस्ट मिश्रण के रूप में जाना जाता है। हल्दी के सूजन रोधी गुण और बेसन के एक्सफोलिएटिंग क्षमता का कॉम्बीनेशन इसे पावरफुल मिश्रण बनाता है, जो कि स्कीन के लिए काफी अच्छा है। प्राचीन भारतीय सौंदर्य के रूप में यह उबटन ना सिर्फ नेचुरल चमक प्रदान करता है, बल्कि त्वचा की विभिन्न समस्याओं से निपटने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें- फेवरेट कपड़ों पर लग गया होली के रंगों का दाग? चुटकियों में साफ कर देंगे ये हैक्स