Vastu Tips: अगर आपके घर का वस्तु या आपकी रसोई घर का वास्तु ठीक है तो आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं वास्तु ठीक ना होने की वजह से व्यक्तियों को बहुत बार बिना किसी वजह के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इसके साथ ही उन्हें धन की भी काफी हानि होती है। इसलिए वास्तु के मुताबिक रसोई में भूलकर भी कुछ ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिनकी वजह से वास्तु दोष लगता है। वह चीजें कौन सी हैं आईए जानते हैं-
झाड़ू रखने की मनाही-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और इसीलिए यहां पर गलती से भी आपको झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में रसोई में झाड़ू रखने की मनाही की गई। ऐसे में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सतता है।
टूटे-फूटे बर्तन-
वहीं वास्तु के मुताबिक रसोई घर में टूटे-फूटे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि टूटे हुए या खराब बर्तन घर में अशुभता लाते हैं। इससे घर में नकारात्मकता आती है। इसीलिए अगर आपके किचन में भी कोई ऐसा बर्तन रखा है जो टूटा-फूटा है तो उसे आप तुरंत बाहर कर दें।
टूटा हुआ शीशा-
इसके अलावा आपको रसोई घर में भी किसी भी तरह का टूटा हुआ शीशा नहीं लगना चाहिए. इसकी वजह से आपकी रसोई के साथ पूरे घर में नेगेटिविटी आती है। यह टूटी हुई चीज़ें नेगेटिविटी को आकर्षित करती हैं। इसीलिए अगर आपके किचन में कोई टूटा हुआ बर्तन या फिर कोई टूटा हुआ शीशा रखा हुआ है तो आप उसे तुरंत निकाल दें।
ये भी पढ़ें- Navratri के व्रत में खाएं कुछ हेल्दी, मिनटों में बन जाएगी मखाने की ये चाट
दवाइयां-
वहीं ऐसा कहा जाता है की वास्तु के मुताबिक रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप रसोई घर में दवाई रखते हैं तो इससे बीमारी और आर्थिक संकट पैदा होते हैंय़ इसीलिए अगर आप भी अपने रसोई घर में किसी तरह की कोई दवाई रखते हैं तो आप उसे तुरंत वहां से हटा दें।
ये भी पढ़ें- हाथों पर दिखती है उभरी हुई नसें? यहां जानें उपचार और कारण