रविवार सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी में अधिकारिक तौर पर शामिल हो गए। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी ने एक अधिकारिक ब्यान दे इस बात की पुष्टी की है, सिद्धू और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लंबी चली मुलाकात के बाद सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसकी तस्वीरें भी जारी की गई।
पंजाब चुनाव को देखते हुए सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा और अकाली के लिए एक झटका माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले सिद्धू ने आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने का विचार बना रहे थे, केजरीवाल ने भी उनका स्वागत किया था मगर आखिर सिद्धू ने कांग्रेस का ही दामन थामा।