सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के कश्मीर में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा है कि जिन्हें कश्मीर के लिए ‘आजादी’ चाहिए वे देश छोड़कर चले जाएं।
सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो में कश्मीर के कुछ युवक भारतीय जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं, उन्हें गालियां दे रहे हैं और उनके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा है कि भारतीय जवानों को एक चांटा मारने के बदले में 100 जिहादियों का मार देना चाहिए।
उन्होंने लिखा कि मेरी सेना के जवानों पर मारे गए एक चांटे के बदले सौ जिहादियों को मार देना चाहिए। गंभीर ने लिखा कि भारत विरोधी लोग यह भूल गए हैं कि हमारे झंडे में केसरिया रंग गुस्से का प्रतीक भी है, सफेद रंग जिहादियों के लिए कफन और हरा रंग आंतक के खिलाफ नफरत को दर्शाता है।
वायरल हुए इस वीडियो पर वीरेंद्र सहवाग ने भी गुस्सा जाहिर किया है। सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है कि यह अस्वीकार्य है। हमारे सीआरपीएफ जवानों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए, इस पर रोक लगनी चाहिए। बदतमीजी की हद है।
https://www.youtube.com/watch?v=4HNsA55mjyk