चण्डीगढ़, 13 अप्रैल। हरियाणा में अब किसानों की सहमति के बिना के उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसानों की सहमति से विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली जमीन के निर्धारित रेट किसानों को अविलम्ब उपलब्ध करवाये जायेगें।
यह जानकारी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जींद में दीनबंधु सरछोटू राम की जयन्ती कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि करनाल में बनने वाली बागवानी विश्वविद्यालय के प्रदेश में चार रिजनल सैंटर स्थापित किये जायेगें, जिनमें से जीन्द में बनने वाले रिजनल सैंटर का नाम शहीद कैप्टन पवन कुमार के नाम से रखा जायेगा। इस सैंटर के निर्माण के लिए जल्द जमीन तलाशने का काम शुरू किया जाये।
उन्होंने कहा कि दीनबंधु सरछोटू राम ने जीवन भर किसान मजदूर एवं समाज के कमरे वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किये। उनके आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश निर्माण में अपना अहम योगदान अदा करना चाहिए।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।