16 दिसंबरा 2012 की रात हुए निर्भया दुष्कर्म कांड से पूरा देश आहात था। हैवानियत की इस घटना से पूरे देश का खून खौल उठा था। निर्भया के इंसाफ के लिए पूरा देश सडक पर उतर गया था और और दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी।
निर्भया दुष्कर्म कांड पर आज सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपीयों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट के इस फैसले का देशभर में स्वागत हो रहा है। लोगों का कहना है कि हैवानियत की हदें पार करने वालों का यही अंजाम होना चाहिए।
फरीदाबाद के जनता ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का स्वागत किया है। कोर्ट के फैसले के बाद आज बीके चौक पर समाजिक संस्था मिशन जागृती ने एक रैली निकाल निर्भया को इंसाफ देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद कहा और उम्मीद लगाई की अब देश की बाकी निर्भयाओं को भी इंसाफ मिल जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=I03Tyf8I-Xc