चीन की सीमा के नजदीक बने देश के सबसे लंबे पुल का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया। ये पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है। इस पुल की कुल लंबाई 9.15 किलोमीटर है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल पर सफर कर इसका जायजा लिया।
धौला सदिया पुल के नाम से जाने जाने वाला यह पुल भारत का सबसे लंबा पुल है। जो दो राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को आपस में जोड़ेगा। इस पुल पर भारी से भारी सामान ले जाना भी संभव होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=r-7J79BMDBg
ये पुल न केवल सुगमता के साधन बनेगा बल्कि सामरिक तौर पर भारत को घेरने की कोशिश में जुटे चीन के लिए करारा जवाब है। आपको बता दें कि चीन लगातार सीमा से सटे इलाकों में तेज़ी से सड़कें और अन्य निर्माण कर रहा है यह पुल उसके पलटवार माना जा रहा है। यह पुल 60 टन वजनी युद्धक टैंक का भार भी वहन करने में सक्षम है।