हरियाणा में एक कातिल ने सरेआम सड़क पर लोगों के बीच एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल कत्ल की दिल दहला देने वाली यह वारदात पानीपत के जीटी रोड़ की है। जहां कातिल मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा लपेट कर आता है। और सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर से सटाकर गोली चलाता है। गोली लगते ही वो युवक नीचे गिरता है। कातिल यहीं नहीं रुकता। युवक के गिर जाने के बाद भी उसे एक गोली मारता रहा। और फिर आराम से वहां से निकल जाता है। सडक पर कोई भी उसे रोकने की हिम्मत भी नहीं करता।
https://www.youtube.com/watch?v=L36x2apHRzo
हरियाणा में एक कातिल ने सरेआम सड़क पर लोगों के बीच एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।दरअसल कत्ल की दिल दहला देने वाली यह वारदात पानीपत के जीटी रोड़ की है। जहां कातिल मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा लपेट कर आता है। और सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर से सटाकर गोली चलाता है। गोली लगते ही वो युवक नीचे गिरता है। कातिल यहीं नहीं रुकता। युवक के गिर जाने के बाद भी उसे एक गोली मारता रहा। और फिर आराम से वहां से निकल जाता है। सडक पर कोई भी उसे रोकने की हिम्मत भी नहीं करता।गोली लगने से घायल व्यक्ति सड़क पर दम तोड़ देता है। पास खडे लोग बस तमाशा देखते रह जाते हैं। लेकिन जिस तरह से भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस कत्ल को सरेआम अंजाम दिया गया। वो हरियाणा की कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।