राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू लग्जरी कार ने सड़क किनारे सात लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य छह अस्प्ताल में भर्ती है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। और एक मोड पर चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार सडक किनारे सो रहे लोगों पर जा चढी। घटना के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया, लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह सुनसान जगह कार छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद लोगो ने कार में तोड़फोड़ कर दी।
https://www.youtube.com/watch?v=yw2yfBY0coA