
पूर्वोत्तर में असम को छोड़कर बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ। असम में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। छह और लोगों की मौत के साथ क्षेत्र में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। नागांव, होजे, काछाड़, करीमगंज और हैलाकंदी जिलों में बाढ़ से 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
#AssamFloods: Visuals from Assam's Hailakandi . 20 people have died in the state due to flooding. pic.twitter.com/YbaMJ9QcRf
पूर्वोत्तर में असम को छोड़कर बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ। असम में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। छह और लोगों की मौत के साथ क्षेत्र में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। नागांव, होजे, काछाड़, करीमगंज और हैलाकंदी जिलों में बाढ़ से 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित करीमगंज जिले में चार लोगों की जान चली गई जबकि काछाड़ और हैलाकंदी जिलों में कल से लेकर अब तक दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही असम राज्य में मृतकों की संख्या 20 पर पहुंच गई।वहीं असम के अलावा त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्य भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। त्रिपुरा में बाढ़ की वजह से तीन लोगों की जानें जा चुकी है। 189 राहत शिविरों में 40 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। असम में 4 लाख लोग बेघर हो गए हैं।
— ANI (@ANI) June 20, 2018