अब देशभर में हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बदलेंगे। इस 16 जून से तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तेल की कीमतों में आने वाले परिवर्तन के बाद कीमतें वसूलेंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=B_0s6dX6ekI
इस पायलट के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में घटबढ़ के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दाम रोज रात 12 बजे से बदल जाएंगे.
गौरतलब है कि 1 मई को देश के पांच शहरों में रोजाना दाम बदलने के नियम को लागू करके ट्रायल किया गया था, जिसमें पुडुचेरी, उदयपुर, जमशेदपुर, चंडीगढ़ और विशाखापट्टनम में तेलों के कीमतों में रोजाना बदलाव किया जा रहा था।