9 जून को सोनम कपूर ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था और इसे स्पेशल बनाने के लिए हर बार की तरह उनके साथ थी उनकी बहन रिया कपूर। लेकिन, इंट्रेस्टिंग बात यह है कि सोनम के साथ सिर्फ उनकी बहन नहीं बल्कि एक और ख़ास शख्स़ मौजूद था।
https://www.youtube.com/watch?v=C6PK_L9BrRg
ये हैं सोनम की ज़िन्दगी के स्पेशल समवन, रिपोर्ट्स की माने तो सोनम इन्हें डेट कर रहीं हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आनंद आहूजा की जो अक्सर उनके साथ नज़र आते हैं। हालांकि, सोनम ने कभी अपने इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की मगर, ये पब्लिक है सब जानती हैं।
सोनम ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जहां वो ख़ूबसूरत वाइट-ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए केक काट रहीं हैं और उनके ठीक बगल में बैठें हैं मिस्टर आहूजा। आनंद को इससे पहले सोनम की कई फैमिली पार्टीज़ में भी देखा गया है। सोनम ने एक और वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो एक और केक काट रहीं हैं। इसे पोस्ट करते हुए सोनम ने बताया कि यह केक कार्ड्स उनके मम्मी पापा ने भेजा है। How cute!
फ़िल्मों की बात की जाए तो सोनम जल्द ही करीना कपूर ख़ान के साथ फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में दिखाई देने वालीं हैं।