हरियाणा के सिरसा में पुलिस एनकाउंटर में चारों तरफ से घिरते दिख रहे तीन गैंगस्टरों ने एक-दूसरे को गोली मार ली। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने की जगह उन्होंने एक-दूसरे को गोली मारना जरुरी समझा।
https://www.youtube.com/watch?v=pjksayNDmBA
दरअसल, पंजाब के रहने वाले तीन गैंगस्टर कमलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह और निशान सिंह हरियाणा के सिरसा के डबवाली में छिपे हुए थे। पुलिस को जैसे ही उनकी जानकारी मिली, उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया। बदमाश गिरफ्तार होने के डर से एक-दूसरे को गोली मार दी। इस दौरान दो बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।