कांगड़ा के ढलियारा में वीरवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी देहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी जा रही थी। इसी बीच ढलियारा के नजदीक वह खाई में जा गिरी।
https://www.youtube.com/watch?v=Ke2x5cPSquA
आपको बता दें कि बस में सभी यात्री अमृतसर के रहने वाले है। जोकि चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे थे। कई श्रद्धालु बस के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। आंशका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह ने घायलों को हर संभव मदद के आदेश दे दिए हैं।